फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student was hit by a van and then jumped five feet in the air and fell on the road, dying

Lucknow News: वैन की टक्कर से हवा में पांच फीट उछलकर सड़क पर गिरी छात्रा, मौत

Sat, 13 Dec 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
A student was hit by a van and then jumped five feet in the air and fell on the road, dying
प्रियांशी की फाइल फोटो।
लखनऊ। सरोजनीनगर में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार वैन की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा हवा में पांच फीट उछल कर सड़क पर गिर गई। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सरोजनीनगर के अमौसी गांव में सुजीत सिंह पत्नी कल्याणी, बेटी शगुन और प्रियांशी (13) के साथ रहते हैं। सुजीत के मुताबिक प्रियांशी प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। बाजार गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार वैन उसकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। घटना की जानकारी सरोजनीनगर पुलिस को दी गई। इस बीच परिचित की सूचना पर सुजीत भी आ गए। आनन-फानन उन्होंने बेटी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक अभी तक घरवालों ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये मिले वैन के नंबर से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed