फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student jumped from coaching centers roof in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ में कॉमर्स हाउस बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदा छात्र, मौत

Sun, 06 Oct 2024 01:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Oct 2024 01:23 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित कोचिंग सेंटर की छत से कूदकर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र जानकीपुरम इलाके का रहने वाला है।

विज्ञापन
A student jumped from coaching centers roof in Lucknow.
मृतक आदित्य व अस्पताल पहुंचे उसके परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 हजरतगंज में शनिवार को एक छात्र काॅमर्स हाउस बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आशंका है कि छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। जानकीपुरम सहारा गेट नंबर दो के पास आदित्य दुबे (17) अपने पिता विनय दुबे, मां और बहन के साथ रहते थे। पिता विनय दुबे हलवासिया कंपनी के लीगल एडवाइजर हैं और उनका एक मकान नोएडा में है। आदित्य हलवासिया में स्थित एक कोचिंग सेंटर से जेईई (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) की तैयारी कर रहे थे। शनिवार तड़के आदित्य घर से निकले और करीब साढ़े छह बजे कोचिंग सेंटर के पास बनी काॅमर्स हाउस बिल्डिंग पहुंचे। फायर एग्जिट की सीढ़ियों से बिल्डिंग के आठवें तल पर गए और वहां से नीचे कूद गए। बिल्डिंग के गार्ड ने घटना की जानकारी हजरतगंज पुलिस को दी थी।

विज्ञापन


सुबह साढ़े चार बजे घर से निकला था छात्र
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक जांच में पता चला है कि आदित्य के पिता दो दिन पहले पत्नी संग कंपनी के काम से गुरुग्राम गए थे। घर में आदित्य व उसकी बहन ही थी। शनिवार सुबह चार बजे वह दोस्तों संग क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था। पर जब घर से घटनास्थल तक सीसीटीवी फुटेज देखी गईं तो सामने आया कि वह सीधे बिल्डिंग गया था।
विज्ञापन


महिला दोस्त को किए थे वाइस व वीडियो कॉल
कूदने से पहले आदित्य ने अपनी महिला मित्र को काॅल की थी। पर उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा था। इस पर उन्होंने कई वाइस व वीडियो कॉल भी भेजे थे। ऐसे में आशंका है कि आदित्य का महिला मित्र से प्रेम प्रसंग था। फिलहाल छात्र के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी बात के चलते थे तनाव में

पुलिस की अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि आदित्य किसी बात को लेकर कुछ दिनों से तनाव में थे। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक अभी तक परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेटा चला गया अब किसके सहारे जिंदा रहूंगी...
सुबह आदित्य की मौत की सूचना मिलते ही मां-पिता गुरुग्राम से चल दिए। शाम करीब साढ़े चार बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। रुंधे गले से सिर्फ यही आवाज निकल रही थी कि मेरा बेटा चला गया अब मैं किसके सहारे जिंदा रहूंगी...।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed