{"_id":"5e5626e88ebc3ef3963adddc","slug":"a-student-got-threat-and-sexual-assaulted-in-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगरः वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगरः वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म
Wed, 26 Feb 2020 01:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईस्कूल की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुराचार व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छात्रा सोमवार देर रात अपने घर में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच आरोपी राशिद जमाल अचानक छात्रा के कमरे में घुस गया। आरोपी ने पूर्व में बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुराचार किया। कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन