{"_id":"5e5bb3868ebc3ef3eb738b13","slug":"a-student-got-injured-when-a-teacher-beat-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल का उत्तर न दे पाने पर शिक्षिका का पारा चढ़ा, पीट-पीटकर छात्रा का घुटना तोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवाल का उत्तर न दे पाने पर शिक्षिका का पारा चढ़ा, पीट-पीटकर छात्रा का घुटना तोड़ दिया
Sun, 01 Mar 2020 06:37 PM IST
ishwar ashish
lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Mar 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका की पिटाई से घायल हुई छात्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणित का सवाल न लगा पाने पर शनिवार को एक शिक्षिका ने कक्षा तीन की छात्रा नेहा (10) की डंडे से जमकर पिटाई की। इससे छात्रा के दाहिने घुटने में फ्रैक्चर हो गया। मामला प्राथमिक विद्यालय बंथरा-प्रथम का है।
विज्ञापन
शिक्षिका ने निजी अस्पताल में ले जाकर छात्रा को प्लास्टर चढ़वाया और घर पहुंचा दिया। छात्रा के परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। बंथरा गांव निवासी एक प्राइवेट कंपनी में मजदूर अर्जुन सिंह ने बताया कि बेटी नेहा विद्यालय गई थी, जहां अध्यापिका ने सभी बच्चों को चार सवाल करने को दिए।
विज्ञापन
नेहा ने तीन सवाल हल कर लिए, जबकि एक सवाल का उत्तर नहीं दे सकी। इसके अलावा अन्य छात्र भी सारे सवाल नहीं लगा सके। आरोप है कि इससे चिढ़ी शिक्षिका ने डंडे से बच्चों की पिटाई कर दी और कमरे में बंदकर बाहर चली गईं। कुछ देर बाद जब शिक्षिका लौटी तो नेहा दर्द से कराह रही थी। इससे अध्यापिका घबरा गई और छात्रा को लेकर जुनाबगंज स्थित निजी अस्पताल ले गईं, जहां एक्सरे में दाहिने घुटने में फ्रैक्चर निकला।
विज्ञापन
प्लास्टर चढ़वाने के बाद शिक्षिका ने किसी तरह नेहा को उसके घर पहुंचाया और वहां से भाग निकली। घटना की जानकारी के बाद छात्रा के परिवारीजनों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस संबंध में शिक्षिका के अलावा सरोजनीनगर खंड शिक्षा अधिकारी शिवनंदन सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन मामला सिफर रहा।