{"_id":"678a1a6ab08e56548107c717","slug":"a-student-died-in-an-accident-on-lucknow-prayagraj-highway-in-raebareli-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: हाईवे पर स्कूटी सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, कोहरे के चलते हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: हाईवे पर स्कूटी सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, कोहरे के चलते हुआ हादसा
Fri, 17 Jan 2025 02:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली )
अमर उजाला नेटवर्क, बछरावां (रायबरेली )
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:22 PM IST
सार
लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। कोहरे के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर हुआ हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर सेरी गांव के पास स्कूटी सवार छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह किला बाजार रायबरेली की रहने वाली बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा मौर्य (22) पुत्री कमलेश मौर्य शुक्रवार सुबह जेपीएस महाविद्यालय इचौली में वनस्पति विज्ञान की परीक्षा देने के लिए स्कूटी से रायबरेली से लखनऊ प्रयागराज हाईवे होते हुए इचौली गांव आ रही थी।
विज्ञापन
इसी दरमियान सेरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के वक्त घना कोहरा था। ऐसे में कोहरे के चलते भी हादसा होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।