फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student died in accident in Jarwal road thana kshetra in Bahraich.

Bahraich News: बाइक से कोचिंग जा रहे छात्र को डंपर ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Sat, 13 Jan 2024 05:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
A student died in accident in Jarwal road thana kshetra in Bahraich.
मृतक हर्षित राज व क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घने कोहरे के चलते शनिवार की सुबह लखनऊ मार्ग पर यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसा करने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन


जरवल रोड थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रहे ग्राम पंचायत तपेसिपाह मजरा बरखंडी पुरवा निवासी हर्षित राज (18) पुत्र कृष्ण पाल को जरवलरोड तिराहे के निकट हाईवे पर पेट्रोल टंकी के पास सड़क पर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: अमिताभ और रजनीकांत होंगे खास मेहमान, 300 श्रमिकों और भिक्षुकों को भी किया गया आमंत्रित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल यादव को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार


हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने छात्र को सीएचसी पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हादसा करने वाले डंपर व उसके चालक की तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि हादसे के समय छात्र बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

मृतक के पिता है शिक्षामित्र
मृतक छात्र के पिता कृष्णपाल शिक्षामित्र है। इनका एक तीन साल का बेटा और है। बड़ा बेटा होने के चलते हर्षित परिवार में सबको प्यारा था। हादसे में उसकी जान जाने से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। छात्र आरपीएस माडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज जरवलरोड में कक्षा 10 का छात्र था। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed