{"_id":"68cc71ccace01536210b05f6","slug":"a-speeding-car-plunges-30-feet-into-a-drain-injuring-a-bank-cashier-lucknow-news-c-13-knp1050-1390712-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 30 फीट नीचे नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, बैंक कैशियर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 30 फीट नीचे नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, बैंक कैशियर घायल
Fri, 19 Sep 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
कुकरैल नाले में गिरी कार। इस दौरान लगी राहगीरों की भीड़।
लखनऊ। गाजीपुर में सर्वोदय नगर बंधे पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे कुकरैल नाले में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे यस बैंक के कैशियर और गोमतीनगर के विनयखंड निवासी आयुष सिंह (21) घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
गाजीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास राय के मुताबिक आयुष जानकीपुरम स्थित बैंक में काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह कार से बैंक जा रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। सर्वोदय नगर बंधे पर मोड़ होने के कारण आयुष का कार से नियंत्रण खो गया। कार डिवाइडर को पार कर सड़क के दूसरी ओर चली गई और रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। यह देख राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने आयुष के घरवालों और उनके सहकर्मियों को घटना की जानकारी दी। लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें कार से निकालकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।