फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A special train will be run from Lucknow to Mumbai from 16 December.

लखनऊ से मुंबई के लिए 16 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देना पड़ेगा अतिरिक्त शुल्क

Sun, 13 Dec 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Dec 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
A special train will be run from Lucknow to Mumbai from 16 December.
- फोटो : social media

रेलवे ने मुंबई और लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लखनऊ और मुंबई के बीच चलेगी। यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए किराए के साथ अतिरिक्त शुल्क भी भरना पड़ेगा।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की लंबी वेटिंग के कारण लखनऊ-एलटीटी सुपरफास्ट को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल के बाद चलेगी।  रेलवे लखनऊ एलटीटी सुपरफास्ट को पूजा स्पेशल के रूप में चलाएगा। इस ट्रेन में न्यूनतम 500 किलोमीटर की दूरी के साथ तत्काल का चार्ज भी देना होगा।
विज्ञापन


रेलवे ने ट्रेन 12107 और 12108 लखनऊ जंक्शन-एलटीटी सुपरफास्ट का संचालन 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक 20 फेरों के लिए होगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शाम 4:25 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन थाणे से 4:45 बजे, कल्याण से 5:10 बजे, नासिक रोड से 7:35 बजे, भुसावल से रात 11:25 बजे, भोपाल से सुबह 5:40 बजे, ललितपुर से 8:19 बजे, झांसी से 9:45 बजे, उरई से 11:35 बजे और कानपुर सेंट्रल से दोपहर दो बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी।


इसी प्रकार ट्रेन 02108 लखनऊ जंक्शन एलटीटी सुपरफास्ट स्पेशल 17 दिसंबर से  31 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को लखनऊ जंक्शन से रात 10:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन रात को 9:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर की 12, एसी थर्ड की चार, एसी सेकेंड की एक और सेकेंड सीटिंग क्लास की 22 बोगियां होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed