फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A son murdered his mother in Sitapur.

Sitapur: बेटे ने मां की फावड़े से वार कर की हत्या, पुलिस मौके पर मौजूद

Thu, 13 Feb 2025 05:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Feb 2025 05:15 PM IST
सार

सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में एक युवक ने अपनी मां की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। शव को जिला अस्पताल लाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A son murdered his mother in Sitapur.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

यूपी के सीतापुर में नशे के आदी एक पुत्र ने फावड़े से हमला कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया और भाग निकला। शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पूर्णागिरी नगर में बृहस्पतिवार दोपहर हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी था, अक्सर वह अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगता था और झगड़ता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है।

श्यामनाथ से रेलवे क्राॅसिंग जाने वाले मार्ग पर स्थित मोहल्ला पूर्णागिरी नगर निवासी ऊषादेवी (50) अपने पुत्र विपिन अवस्थी और बहू के साथ रहती थीं। उनके पति का निधन हो चुका है और मोहल्ले में ही उनका एक और पुराना मकान है, जिसमें ऊषा का छोटा बेटा कपिल अकेले रहता है। विपिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को कपिल से मिलने के लिए ऊषादेवी उसके घर गईं थीं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और कपिल ने फावड़े से ऊषादेवी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
कई वार करने के बाद मां की गर्दन में फावड़ा फंसा छोड़कर आरोपी भाग गया। शोर सुनकर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सिटी अमन सिंह, एएसपी उत्तरी प्रकाश पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कपिल मां से शराब पीने के लिए आए दिन पैसा मांगता था। कई बार इसको लेकर झगड़ा भी हुआ। एएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि दोपहर बृहस्पतिवार करीब साढ़े तीन बजे की घटना है। मृतका के बड़े पुत्र विपिन ने अपने छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौखट पर मिला शव, गर्दन में फंसा था फावड़ा

सूत्रों की मानें तो महिला का शव घर के अंदर कमरे की चौखट पर पड़ा पाया गया था। महिला के गर्दन में फावड़ा फंसा हुआ था, जो कि बाद में निकाला गया। पुलिस टीम को एक पुराना इंची टेप महिला की गर्दन के पास से बरामद किया है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी

घटना के बाद आरोपी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए। एक सीसीटीवी में आरोपी कैद भी हुआ है। इसके साथ ही कई डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। आरोपी की तलाश के क्राइम ब्रांच समेत कई टीमों को लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed