फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A six years old girl killed in kaiserganj kotwali in Bahraich.

Bahraich: छह वर्षीय मासूम की हत्या कर गन्ने में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका, संदेह के आधार पर एक गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2024 04:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Feb 2024 04:35 PM IST
सार

बहराइच जिले में एक छह वर्षीय बालिका के गायब होने के बाद उसका शव सुबह गन्ने के खेत में मिला है। मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
A six years old girl killed in kaiserganj kotwali in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका बुधवार की रात घर से लापता हो गई थी जिसका शव बृहस्पतिवार की सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम बालिका बुधवार की रात घर से अचानक गायब हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन की और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बृहस्पतिवार की सुबह बालिका का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

संदेह के आधार पर पकड़े गए युवक ने खोली पोल
एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर संदेह जताया था। युवक के घर बच्चे खेलने के लिए जाया करते थे। संदेह के आधार पर उसे पकड़ कर पूछताछ की गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गायब रहा। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया। आरोपी राजेश उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है और कल्लू की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed