फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A six year child raped in maal area in Lucknow.

रिश्ते में चचेरे भाई ने छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Aug 2019 07:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Aug 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
A six year child raped in maal area in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

राजधानी लखनऊ के माल इलाके में रिश्तों को तार-तार करते हुए एक युवक ने मां के साथ सो रही छह साल की अपनी चचेरी बहन को गांव के बाहर बाग में ले जाकर अपनी हवश का शिकार बना डाला।

विज्ञापन


एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौटे पिता ने बच्ची को गायब देख परिजनों व ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूर बाग बच्ची अर्द्घ विक्षिप्त हालत में मिली।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना डॉयल 100 पर दी। मौके पर पहुची पीआरवी टीम ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों दी। परिजन ग्रामीणों के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पहरे पर तैनात सिपाही ने पीडि़त परिवार को थाने पर काफी देर बैठाये रखा और ग्रामीणों के बवाल करने के बाद पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि करते हुए उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिश्ते में चचेरे भाई बसन्त के विरुद्ध दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी मौके से फरार है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ थाने पहुंचकर पड़ताल के बाद आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed