फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A sipahi died in doubtful conditions in Ayodhya.

Ayodhya: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैफिक सिपाही की मौत, प्राण प्रतिष्ठा में किया गया था तैनात

Mon, 18 Mar 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Mar 2024 12:07 AM IST
सार

अयोध्या में रिजर्व पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक सिपाही का शव पड़ा मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A sipahi died in doubtful conditions in Ayodhya.
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात एक सिपाही का संदिग्ध परिस्थितियों में रिजर्व पुलिस लाइन के आवासीय परिसर के पास शव मिला है। उसके आठवी मंजिल से गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से आगरा निवासी देवेंद्र कुमार (38) यातायात पुलिस में सिपाही के पद पर फिरोजाबाद जिले में तैनात हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उनकी ट्रैफिक ड्यूटी लगी थी। वह रिजर्व पुलिस लाइन में बने बहु मंजिला इमारत में आठवें तल पर रहते थे। शनिवार की देर रात वह परिजनों का फोन नहीं उठा रहे थे तो परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। रविवार को एसओजी टीम ने पुलिस लाइन से लेकर सिविल लाइन के सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला, लेकिन सिपाही का कोई सुराग नहीं लगा। खोजबीन के दौरान ही पुलिसकर्मियों ने आवासीय बिल्डिंग से सटा हुआ उसका शव देखा तो उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही कल शाम से ही लापता था, जिसकी खोजबीन कराई जा रही थी। संभवतः आठवीं मंजिल से गिरकर उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही जानकारी मिल सकेगी। परिजनों को सूचित कर दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed