फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A SI raped a girl in Balrampur.

भागकर शादी करने वाली युवती से दरोगा ने किया रेप

Thu, 28 Aug 2014 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Thu, 28 Aug 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
A SI raped a girl in Balrampur.

प्रेमी संग भाग कर शादी करने के बाद थाने में हाजिर हुई युवती को पुलिस चौकी ले जाकर दरोगा ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार को एसपी से मुलाकात कर पूरी घटना बताई।

विज्ञापन


एसपी वीडी शुक्ल ने आरोपी दरोगा महेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। महेंद्र के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि हाल ही में उसने प्रेमी संग शादी की थी। घर वालों ने उनके खिलाफ ललिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

ये है पूरी कहानी

A SI raped a girl in Balrampur.

युवती का आरोप है कि जब वह पति के साथ 13 अगस्त को थाने में हाजिर हुई तो मथुरा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा महेंद्र यादव उसे अपने साथ पुलिस चौकी ले गए और रात में उसके साथ दुराचार किया।

युवती के मुताबिक उसके पति को जेल भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा उसे चौकी में रखे हैं और किसी को भी घटना के बारे में न बताने की धमकी दे रहा है।

बुधवार को पीड़िता सीजेएम कोर्ट पहुंची और परिसर में वकीलों के माध्यम से एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed