{"_id":"fa94863cea20c0af31c78a5e8098f76b","slug":"a-si-caught-red-handed-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, ले रहा था घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, ले रहा था घूस
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Nov 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोहां थाने में तैनात दरोगा रघुवंश सिंह को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने शुक्रवार को दस हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रघुवंश ने थाने में जब्त एक जिप्सी को छोड़ने के एवज मे घूस मांग रहा था। इस पर विजिलेंस ने जाल बिछाया। उसके खिलाफ निगोहां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सिसेंडी निवासी राज कुमार सिंह यादव ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि दरोगा रघुवंश थाने में जब्त उसकी जिप्सी को छोड़ने के लिए 15 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
यह जिप्सी एक किशोरी के अपहरण के प्रयास के मामले में पकड़ी गई थी। राजकुमार की शिकायत पर विजिलेंस के डिप्टी एसपी नरेंद्रपाल सिंह की टीम ने उसे दरोगा से घूस की रकम को लेकर सौदा तय करने को कहा। बात दस हजार रुपये पर तय हुई।
दरोगा ने घूस की रकम लेने के लिए राजकुमार को थाने पर ही बुलाया था। तय समय पर जैसे ही राजकुमार ने दरोगा को दस हजार रुपये दिए बाहर खड़ी विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।