फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A short circuit in the fog light caused a car fire, leaving people terrified

Lucknow News: फॉग लाइट में शॉर्ट सर्किट के कारण कार में लगी आग, धमाकों से दहले लोग

Fri, 05 Dec 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A short circuit in the fog light caused a car fire, leaving people terrified
टेढ़ीपुलिया चौराहे पर कार से उठतीं आग की लपटें।
लखनऊ। विकासनगर में बृहस्पतिवार रात चलती कार में फॉग लाइट में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे के दौरान तीन बार हुए धमाकों से लोग दहल उठे। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


कैसरबाग निवासी फरीद बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ कार से खुर्रमनगर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात 9:30 बजे वह विकासनगर में टेढ़ी पुलिया के पास पहुंचे ही थे तभी उन्हें फाॅग लाइट से धुआं उठता दिखाई पड़ा। आनन-फानन फरीद ने परिवार के साथ कार से कूदकर जान बचाई। तभी अचानक कार से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख फरीद घबरा गए और परिवार संग घर चले गए।
विज्ञापन

भीषण लपटें उठती देख सहमे लोग : कार धू-धूकर जलने लगी। भीषण लपटें देख राहगीर व अन्य लोग सहम उठे। इस बीच कार में तीन धमाके हो गए। इससे लोग और घबरा गए। वे पानी और बालू से आग बुझाने में जुट गए। इस बीच विकासनगर पुलिस और फायर स्टेशन इंदिरानगर से दमकल कर्मी एक गाड़ी के साथ घटना पर गए। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




धमाकों की वजह नहीं पता चल सकी

एफएसओ केके सिंह ने बताया कि कार में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हालांकि, कार में हुए धमाकों का कारण पता नहीं चल सका है। इसकी वजह जांच होने पर ही पता चलेगी। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि फरीद से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया है। गनीमत रही कि फरीद और घरवालों को कोई चोट नहीं आई है।



इन बातों का रखें ध्यान

समय-समय पर कार की वायरिंग और कूलिंग सिस्टम की जांच कराते रहें।

ओवरहीट होने पर तुरंत कार सड़क किनारे लगा दें। तापमान सामान्य होने पर कार चलाएं।

कार के टायर घिसने पर उसे बदल दें।

कार के अंदर कोई ज्वलनशील पदार्थ न रखें।

शोरूम से मिली कार में एसेसिरीज लगी होती हैं, बाहर से कोई अतिरिक्त न लगवाएं।

कार में हमेशा अग्निशामक यंत्र या लोहे की रॉड रखें।


टकराईं दो बाइक, एक जली, चालक घायल

लखनऊ। मड़ियांव में बृहस्पतिवार रात दो बाइक आमने सामने टकरा गई। हादसे में एक बाइक जल गई। जबकि चालक घायल हो गया। दमकल ने एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया।


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मड़ियांव निवासी रजनीश बाइक से कहीं जा रहे थे। रात करीब नौ बजे वह यादव चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रजनीश छिटक कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। तभी रजनीश की बाइक में आग लग गई। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी। पुलिस ने रजीनश को अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। वहीं, दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग बुझा ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि रजनीश की हालत सामान्य है। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार वहां से चला गया। मामले में अभी रजनीश के घरवालों ने तहरीर नहीं दी है।

टेढ़ीपुलिया चौराहे पर कार से उठतीं आग की लपटें।

टेढ़ीपुलिया चौराहे पर कार से उठतीं आग की लपटें।

टेढ़ीपुलिया चौराहे पर कार से उठतीं आग की लपटें।

टेढ़ीपुलिया चौराहे पर कार से उठतीं आग की लपटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed