{"_id":"634fa3cdaf3bbc6f140abebf","slug":"a-seven-years-old-girl-raped-in-madiyaon-thana-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चाचा बना हैवान, पांच रुपये का लालच देकर बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चाचा बना हैवान, पांच रुपये का लालच देकर बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा
Wed, 19 Oct 2022 04:54 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Oct 2022 04:54 PM IST
सार
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक मुंहबोले चाचा ने पांच रुपये का लालच देकर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मड़ियांव इलाके में मुंहबोले चाचा ने पांच रुपये का लालच देकर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उधर, गाजीपुर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि मड़ियांव के शंकरपुर इलाके में सात वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। सोमवार शाम को वह घर के बाहर खेल रही थी। उसे अकेले खेलता देख पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले चाचा छोटू ने पांच रुपये देने की बात कह अपने पास बुलाया। इसके बाद घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो वह फरार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद घर पहुंचकर बच्ची ने आपबीती सुनाई तो घरवालों ने मड़ियांव थाने पहुंचकर शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन मुकदमा दर्ज कर लिया और देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छोटू पेशे से मजदूर है।
विज्ञापन
उधर, गाजीपुर पुलिस ने बताया कि सर्वोदयनगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी की दोस्ती मोहल्ले के हिंदाल से थी। दोनों का एक-दूसरे के घर पर आना-जाना भी था। दिसंबर 2020 में किशोरी के पिता परिवार सहित शहर से बाहर गए थे। इसी दौरान हिंदाल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका विडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये और कुछ जेवरात ऐंठ लिए।
इसके बाद लगातार पैसे की मांग कर परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर किशोरी के पिता ने रविवार को गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मंगलवार को गाजीपुर पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-25 के पास से गिरफ्तार कर लिया।