{"_id":"5bf7aaa6bdec22418b5fd923","slug":"a-sepoy-in-crpf-campus-shoots-himself-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कैंप में जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ कैंप में जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर ही हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी लखनऊ के सरोजिनीनगर के बिजनौर स्थित कैंपस में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली से उड़ा लिया। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर जब उसके साथी पहुंचे तो मनजिंदर को खून से लथपथ पाया और पास ही उसकी लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी।
आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके पहले 25 अगस्त को भी इसी सेंटर में एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।