{"_id":"6af777d759b140008805197e","slug":"a-scramble-for-seats-on-trains-lucknow-news-c-13-lko1096-2006750-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर शुक्रवार को उमड़ी भीड़।
लखनऊ। छठ पर उमड़ी भीड़ से शुक्रवार को भी ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी रही। दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव रहा। जनरल से लेकर स्लीपर कोच तक ठसाठस भरे रहे। यात्री कोच के गलियारे, गेट और शौचालय के पास खड़े होकर सफर करते नजर आए।
लखनऊ होकर गुजरने वाली 16 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित गाड़ियों में भी भीड़ रही। पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं थी। प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, बनारस की वरुणा एक्सप्रेस और प्रयागराज-मिर्जापुर होकर सोनभद्र जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी सीटें भरी रहीं। प्लेटफॉर्म से ट्रेन रवाना होने के दौरान आरपीएफ ने पायदान पर बैठे यात्रियों को हटाया। हालांकि, ट्रेन के चलते ही यात्री फिर उसी जगह पर बैठ गए।
सीट से चिपके रहे यात्री
जिन रेल यात्रियों को सीट मिल गई वे उसे बचाने के लिए पूरे सफर के दौरान चिपके बैठे रहे। बिहार के मानसी जा रहे संदीप मंडल ने बताया कि वह बल्लभगढ़ स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। खिड़की के पास मिली सीट पर वह 12 घंटे तक जमे रहे।