Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A scramble for seats on trains and buses

Lucknow News: ट्रेनों-बसों में सीटों की मारामारी

Fri, 13 Nov 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A scramble for seats on trains and buses
चारबाग स्टेशन में ट्रेनों में चढ़ने की जद्दोजहद करते यात्री।
लखनऊ। दीपावली और भैया दूज के बाद काम पर लौटने वालों और छठ पर्व मनाने घर आने वालों की भीड़ से ट्रेनों और बसों में दबाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को चारबाग, लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग और गोमतीनगर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। वहीं, पूर्वांचल जाने के लिए बस अड्डों पर यात्रियों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस में जनरल से लेकर स्लीपर और एसी कोच तक यात्रियों से भरे रहे। पैसेज और शौचालयों तक में लोग खड़े होकर सफर करते दिखे। कई यात्री बोगियों के हैंडल पकड़कर यात्रा करने को मजबूर हुए। आरपीएफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। गोमती, पद्मावत, गोरखधाम, अवध, कुशीनगर, सद्भावना और मरुधर एक्सप्रेस में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

महिला और दिव्यांग कोच में भी भीड़
पूर्वांचल जाने वाली इज्जतनगर, कुशीनगर, गोरखपुर हमसफर, इंदौर-पटना, कोटा-पटना और उपासना एक्सप्रेस में भी यात्रियों का दबाव रहा। लंबी वेटिंग के कारण कई यात्रियों को जनरल टिकट लेकर सफर करना पड़ा। महिला और दिव्यांग कोच के साथ लगेज यान में भी यात्री सवार हो गए। आरक्षित कोचों में भी भीड़ के कारण यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने में परेशानी हुई। आरपीएफ ने कई यात्रियों को सीट तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली की ट्रेनों में कन्फर्म सीटें फुल
मुंबई जाने वाली पुष्पक, अवध, कुशीनगर और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, गोमती, एसी एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। स्पेशल ट्रेनों से भी यात्रियों को पर्याप्त राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में कई यात्रियों को जनरल टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है।
तत्काल में मिलीं 92 स्लीपर सीटें
शुक्रवार की यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को तत्काल टिकटों की मारामारी रही। लंबी दूरी की ट्रेनों में तत्काल कोटे की 350 से अधिक सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें यात्रियों को स्लीपर श्रेणी की 92 सीटें ही मिल सकीं। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले कुछ यात्रियों को राहत जरूर मिली।

पूर्वांचल के 13 शहरों के लिए 450 बसें
छठ पर घर जाने वालों की सुविधा के लिए आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से पूर्वांचल के 13 शहरों के लिए 450 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इनमें बलिया और गोरखपुर के यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बस्ती, खलीलाबाद, जौनपुर, कुशीनगर और देवरिया के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed