ए सतीश गणेश बने लखनऊ जोन के नए आईजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों को ताश की पत्तों की तरह फेंट डाला। सरकार 80 अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसके लिए तीन अलग-अलग सूचियां जारी की गईं। इनमें एसपी से लेकर डीजी स्तर के अफसर शामिल हैं। वहीं, ए. सतीश गणेश को लखनऊ जोन का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
सूबे के आठ जोन में से छह जोन में नए आईजी तैनात किए गए हैं जबकि नौ रेंज ऐसे हैं जहां नए डीजीआई को कमान सौंपी गई है।
तबादलों की इस जद में चार डीजी, 12 एडीजी, 17 आईजी, 19 डीआईजी व 28 एसएसपी व एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक डॉ. हरिश चंद्र सिंह को पीटीएस उन्नाव से नागरिक सुरक्षा में तैनात किया गया है।
प्रतीक्षा सूची में चल रहे डीजी आलोक प्रसाद को डीजी फायर सर्विस बनाया गया है। वे अभी तक आईजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात थे। उनके स्थान पर भगवान स्वरूप को नया आईजी कानून व्यवस्था बनाया गया है। वे अभी तक इलाहाबाद में तैनात थे।
बरेली, गोरखपुर व बुलंदशहर में नए एसएसपी
प्रदेश सरकार ने बरेली, गोरखपुर व बुलंदशहर में नए एसएसपी की तैनाती कर दी है। राम कृष्ण भारद्वार को बरेली के एएसपी का जिम्मा सौंपा गया है। वे इलाहाबाद में एसपी रेलवे के पद पर तैनात थे।
एसएसपी बुलंदशहर अनंत देव को गोरखपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार पीयूष श्रीवास्तव को बुलंदशहर के एसएसपी की कमान सौंपी गई है। वे एसपी फिरोजाबाद के पद पर तैनात थे। वहीं, सात जिलों में नए पुलिस अधीक्षक भी तैनात किए गए हैं।
जिलों के कप्तान बदलने के लिए लेनी पड़ी आयोग की मंजूरी
प्रदेश सरकार ने 10 जिलों के कप्तानों में भी फेरबदल किया है। इनकी सूची जारी करने के लिए सरकार को राज्य निर्वाचन आयोग की सहमति लेनी पड़ी।
दरअसल, इस समय सूबे में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए डीएम व कप्तानों के तबादले पर रोक है। सरकार ने कप्तानों के तबादले के लिए पहले आयोग के पास फाइल भेजी। वहां से अनुमति मिलने के बाद देर रात इसे जारी किया गया।
एक ही दिन में 29 फीसदी आईपीएस इधर से उधर
प्रदेश सरकार ने एक ही दिन में 29 फीसदी आईपीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। सूबे में आईपीएस अफसरों की काडर स्ट्रेंथ 280 है।
बृहस्पतिवार को ही देर रात तक तीन अलग-अलग सूचियों में 80 अफसरों मे तबादले कर दिए। पहली सूची में 57 अफसर शामिल हैं। इनमें डीआईजी से लेकर डीजी तक के अफसर शामिल हैं।
दूसरी सूची 16 अफसरों की है। इसमें एसपी स्तर के अफसर शामिल हैं। जबकि तीसरी सूची में 12 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें एसएसपी व एसपी स्तर के अफसर शामिल हैं।