{"_id":"5aa58bf94f1c1bbf088b4ac5","slug":"a-rss-man-attacked-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में एक संघ कार्यकर्ता पर हमला, एक दबोचा गया, अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में एक संघ कार्यकर्ता पर हमला, एक दबोचा गया, अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
संघ कार्यकर्ता गोपालानंद।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में रविवार देर शाम आठ-दस हमलावरों ने एक संघ कार्यकर्ता के घर पर हमला कर दिया। मौके पर चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को देखकर हमलावर भागने लगे। इस दौरान लोगों ने एक बाइक सवार को दबोच लिया। सूचना पर दो थानों की पुलिस पहुंच गई। एएसपी सिटी ट्रांसगोमती हरेंद्रकुमार ने बताया कि कार्यकर्ता की तहरीर पर देर रात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा के अनुसार, मड़ियांव की बसंत विहार कॉलोनी निवासी संघ कार्यकर्ता स्वामी गोपालानंद ने बताया कि वह शाम साढ़े सात बजे आरएसएस के पथ संचलन में भाग लेकर घर लौटे थे। घर के बाहर शोर होने पर दरवाजा खोला तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। पकड़े गए संदिग्ध का कहना है कि वह बाइक रोककर हंगामा देख रहा था, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
छह महीने पहले मिली थी धमकी
गोपालानंद ने बताया कि छह-सात महीने पहले गाड़ी के वाइपर में एक लिफाफा फंसा मिला था। इसमें जानमाल की धमकी दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट मड़ियांव थाने में दर्ज कराई थी। तत्कालीन डीजीपी सुलखान सिंह से सुरक्षा भी मांगी थी। मामला जिला स्तरीय कमेटी को सौंपा गया और डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा की जरूरत नहीं होने की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद पांच फरवरी को प्रमुख सचिव गृह से भी मिले थे।
विज्ञापन