{"_id":"69d2c9d6845b7a0bbe0a7393","slug":"a-road-worth-rs-1-crore-was-dug-up-to-lay-electricity-cables-in-aliganj-lucknow-news-c-13-lko1070-1677696-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलीगंज में बिजली का केबल डालने के लिए खोद डाली एक करोड़ की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलीगंज में बिजली का केबल डालने के लिए खोद डाली एक करोड़ की सड़क
विज्ञापन
अलीगंज में खोदी गई सड़क।
लखनऊ। अलीगंज में नगर निगम के इंजीनियरों ने एक साल पहले ही करीब एक करोड़ की लागत से बनी सड़क बिजली का केबल डालने के खोदवा दी, जबकि यहां केबल डालने के लिए चौड़ा फुटपाथ है। अब पार्षद ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अलीगंज में गोयल चौराहे से संगम चौराहा होते हुए एलडीए स्टेडियम की ओर करीब एक किमी के दायरे में बिजली विभाग की ओर से खोदी जा रही सड़क को लेकर भाजपा पार्षद मान सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने शनिवार को इस पर आपत्ति जताई थी।
नगर निगम की अवर अभियंता नीतू वर्मा से कहा था कि जब यहां चौड़ा फुटपाथ है तो फिर डामर रोड को क्यों खोदा जा रहा है। यह व्यवस्था है कि जहां फुटपाथ है, वहां फुटपाथ खोदकर केबल बिछाने की अनुमति दी जाती है। पार्षद ने यह भी बताया कि रोड कटिंग करने वालों के पास फीस जमा की रसीद भी नहीं थी। अब रोड कटिंग के बाद सड़क तो उस तरह बन नहीं पाएगी और फिर बारिश में धंसेगी।