फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A road ways bus hits a school bus many children injured.

लखनऊ: रोडवेज बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, कई बच्चे गंभीर घायल

Tue, 16 Jul 2019 11:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jul 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
A road ways bus hits a school bus many children injured.
समतामूलक चौराहे पर बस से टक्कर के बाद वैन पलट गई - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के  गोमतीनगर थानाक्षेत्र में समतामूलक चौराहे पर सोमवार सुबह उल्टी दिशा से आ रही स्कूल वैन में गाजीपुर डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे पलटी वैन घिसटते हुए दूर तक चली गई। भीतर बैठे भाई-बहन समेत महाराजा अग्रसेन स्कूल के चार बच्चे रोने-चीखने लगे।

विज्ञापन


हादसे में चालक व तीन विद्यार्थी लहूलुहान हो गए, जबकि एक छात्र को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से वैन चालक और बच्चों को निकालकर सिविल अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद तीन बच्चों को घर भेज दिया गया, जबकि एक छात्रा भर्ती है।
विज्ञापन


डीएम कौशल राज शर्मा समेत स्कूल प्रबंधन के लोग भी अस्पताल पहुंचे। फन मॉल चौकी के प्रभारी संजय शुक्ला ने स्कूल के प्रबंधक समेत वैन मालिक सुनील और चालक शाहरुख खान के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस कराया है। चालक अस्पताल में पुलिस की हिरासत में उपचार करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को ले जाया गया सिविल अस्पताल

A road ways bus hits a school bus many children injured.
शिवानी यादव - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया हादसा सुबह साढ़े छह बजे हुआ। विराटखंड स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल के बच्चों को लेकर वैन चालक शाहरुख  जा रहा था। इसमें सहारा शॉपिंग सेंटर के पास रॉयल पैलेस में रहने वाला आठवीं का छात्र अनुराग, उसकी 10 साल की बहन व पांचवीं की छात्रा शिवानी, इंदिरानगर की गांधीग्राम कॉलोनी लक्ष्मणपुरी गेट निवासी 11वीं की छात्रा शहाना खान व संजयगांधीपुरम का छात्र अंकुर बैठा था।

वैन को लोहिया चौराहे से गोमती किनारे से मेट्रो सिटी होते हुए निशातगंज की ओर जाना था। समतामूलक चौराहे से घूमकर जाने के बजाय वह इससे पहले ही उल्टी दिशा से वैन ले जाने लगा। इसी दौरान वीमेन पावर लाइन चौराहे से पॉलीटेक्निक चौराहा जा रही बस आ गई।

चौराहे के पास ट्रैफिक बूथ के निकट बस ने दायीं तरफ गलत दिशा से आ रही वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन पलट गई। बच्चों की चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने इन्हें बाहर निकाला। पीआरवी के पुलिसकर्मियों की मदद से वैन चालक व बच्चों को सिविल अस्पताल ले जाया गया।

मामले की मांगी गई रिपोर्ट

A road ways bus hits a school bus many children injured.
अनुराग यादव - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुराग और शिवानी के पिता राजकुमार यादव व मां सुनीता, शहाना के पिता मो. इरफान खान व अंकुर के माता-पिता भी पहुंचे। दोपहर को अंकुर, अनुराग व शहाना को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि शिवानी का उपचार चल रहा है।

सभी विद्यालयों को स्कूली वाहनों के संबंध में सुरक्षा संबंधी निर्देश का पालन करना चाहिए। इस घटना की जानकारी मिली है। इसकी रिपोर्ट मंगाई जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - डॉ. मुकेश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed