फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A rickshaw pullar murdered his campanion in Lucknow.

Lucknow News : मारपीट के विवाद में रिक्शा चालक ने साथी की हत्या, 60 सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2023 07:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Jan 2023 07:57 PM IST
सार

लखनऊ के हजरतगंज में एक रिक्शा चालक ने अपने साथी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। उसे सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
A rickshaw pullar murdered his campanion in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में हजरतगंज के क्राइस्ट चर्च कॉलेज के बाहर रिक्शा चालक ने मारपीट के विवाद में बुधवार देर रात साथी इमामुल (60) की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मृतक इमामुल, संतोष चौहान व आरोपी शमशेर उर्फ छोटे लाल क्राइस्ट चर्च कॉलेज के बाहर रहते थे। आरोपी शमशेर ने बताया कि कुछ दिनों पहले इमामुल से झगड़ा हो गया था तो उसने बहुत मारा था। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार रात तीनो शराब पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इमामुल ने लात मार दिया। इसके बाद ईंट उठाकर मार दिया तो घायल होकर वहीं गिर गया। निरीक्षक के मुताबिक सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लतपत शव देखा तो अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद संतोष चौहान की तहरीर पर शमशेर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


60 सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दबोचा
निरीक्षक मिश्रा ने बताया कि हत्या के बाद वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से तलाश शुरु की। आईटीएमएस की मदद ली गई तो करीब 60 सीसीटीवी चेक करने के बाद आरोपी का रिक्शा दिखा। इसके बाद टीम को रवाना कर आरोपी को बापू भवन के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed