फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A retired postal worker was duped of Rs 5 lakhs by posing as an ATS officer

Lucknow News: एटीएस अधिकारी बन रिटायर्ड डाककर्मी से ठगे पांच लाख

Fri, 25 Jul 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A retired postal worker was duped of Rs 5 lakhs by posing as an ATS officer
सरोजनीनगर। खुद को एटीएस का अधिकारी बताकर साइबर जालसाज ने रिटायर्ड डाककर्मी 60 वर्षीय सरोजनीनगर के एलडीए कॉलोनी निवासी दिवाकर प्रकाश जायसवाल को दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उनसे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने पीड़ित को आतंकी संगठन से जुड़ा होना बताया था।
विज्ञापन

दिवाकर के मुताबिक 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे उनके पास अनजान नंबर से व्हॉट्सएप कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उन्हें खुद को एटीएस का अफसर बताया था। उसने कहा कि तुम आतंकी संगठन से जुड़े हुए हो। इसलिए तुम्हें उठाने आ रहे हैं। यह सुन वह घबरा गए। काफी मिन्नत करने पर ठग ने कहा कि जेल जाने से बचना चाहते हो तो पूछताछ होगी। हामी भरने पर ठग ने पूछताछ के बहाने उन्हें दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा।
विज्ञापन


ठग ने कहा कि गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो पांच लाख रुपये देने होंगे। दिवाकर ने उसके भेजे गए खाते में कई बार में पांच लाख भेज दिए। इसके बाद जालसाज ने कॉल काट दी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक िजस नंबर से बुजुर्ग को कॉल आई थी और जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। उसका ब्योरा साइबर सेल के जरिये खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बचें : आपके पास अनजान नंबर से काॅल आए तो सावधान हो जाएं। कॉल करने वाला शख्स कहता है कि आपके नाम से पार्सल बुक है। कस्टम विभाग ने पकड़ा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, तो सतर्क हो जाएं। ये कॉल साइबर ठग की होती है।


यहां करें शिकायत : यदि आप ठगी का शिकार होते हैं तो साइबर क्राइम थाने, साइबर सेल, लोकल पुलिस स्टेशन, टोल फ्री नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट के जरिये शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article