{"_id":"69680418841680162a0f2edb","slug":"a-retired-crpf-officers-property-was-mortgaged-to-secure-a-loan-of-rs-40-lakh-lucknow-news-c-13-lko1070-1560076-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेवानिवृत्त सीआरपीएफ अधिकारी की संपत्ति को गिरवी रखकर ले लिया 40 लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेवानिवृत्त सीआरपीएफ अधिकारी की संपत्ति को गिरवी रखकर ले लिया 40 लाख का लोन
Thu, 15 Jan 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सेवानिवृत्त सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट संजय कुमार रावत ने संपत्ति धोखाधड़ी के मामले में तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ विभूतिखंड थाने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों पर उनकी संपत्ति किसी और को बेचने और उसी जमीन पर 40 लाख रुपये का होमलोन लेने का आरोप है।
इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव निवासी संजय कुमार रावत के अनुसार, 2007 में एलडीए ने उन्हें वास्तु खंड-3, विभूतिखंड में संपत्ति आवंटित की थी। हाल ही में उन्हें आईसीआईसीआई बैंक से सूचना मिली कि अनिल यादव नाम के व्यक्ति ने उनकी संपत्ति को गिरवी रखकर 40 लाख रुपये का लोन लिया है। जांच में पता चला कि अनिल यादव ने अपने साथियों विशाल और हरीशचंद्र के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद उन्होंने संजय और उनकी पत्नी के बजाय किसी अन्य दंपती से जमीन अपने नाम करा ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीसीपी पूर्वी से की। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। तफ्तीश में जो भी साक्ष्य आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।