फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A report has been filed regarding the cutting of a man's face with a manjha

Lucknow News: मांझे से युवक का चेहरा कटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed regarding the cutting of a man's face with a manjha
राजाजीपुरम। चौक फ्लाईओवर पर खतरनाक मांझे से युवक का चेहरा कटने के मामले में कोर्ट के आदेश पर बाजारखाला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना तीन सितंबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे हुई थी।
विज्ञापन

सआदतगंज के वजीरबाग निवासी सैयद अली हसनैन आब्दी के अनुसार, हुसैनाबाद निवासी दोस्त आसिम मार्शल दो बेटियों के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। फ्लाईओवर पर वह मांझे की चपेट में आ गए। इससे आसिम का चेहरा कट गया और स्कूटी गिरने से उनकी दोनों बेटियां भी चोटिल हो गईं। राहगीरों ने आसिम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उन्होंने बाजारखाला थाने में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि शिकायतकर्ता और पीड़ित को बुलाया गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed