फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A report has been filed after an Animal Husbandry Department employee was injured by a dangerous manjha

Lucknow News: खतरनाक मांझे से पशुपालन विभाग के कर्मी के घायल होने पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed after an Animal Husbandry Department employee was injured by a dangerous manjha
राम खेलावन।
लखनऊ। हुसैनगंज में बृहस्पतिवार शाम खतरनाक मांझे से पशुपालन विभाग के कर्मी के घायल होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसी घटनास्थल पर घायल दूसरे युवक ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

हुसैनगंज के माल एवेन्यू निवासी पशुपालन विभाग के कर्मचारी रामखेलावन बृहस्पतिवार शाम पांच बजे स्कूटी से कूलर बनवाने बाजार जा रहे थे। लौटते समय वह हुसैनगंज फ्लाईओवर पर मांझे के चपेट में आने से जख्मी हो गए थे। इसके कुछ देर बाद सुशांत गोल्फ सिटी निवासी स्कूटी सवार प्रणव का भी चेहरा मांझे से कट गया था। दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हुसैनगंज थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने राम खेलावन से संपर्क किया था। शुक्रवार को उनके तहरीर देने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी तक प्रणव ने शिकायती पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed