फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A relative Baba raped a six year old girl, police took him into custody

Lucknow News: रिश्ते के बाबा ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 14 Jun 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A relative Baba raped a six year old girl, police took him into custody
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके के एक गांव में रहने वाली में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप रिश्ते के बाबा पर लगा है। घटना गत आठ जून की है। पहले कुछ लोगों के कहने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन शुक्रवार को पीड़िता की मां ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस कराया है। बच्ची कक्षा दो की छात्रा है। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। गत आठ जून को वह काम पर गए थे। पत्नी एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। घर पर बच्ची व उसका ढाई साल का भाई ही था। आरोप है कि दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी रिश्ते का बाबा घर पहुंचा और बच्ची को आम खिलाने का लालच व 20 रुपये देकर अपने पुराने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब मां घर पहुंची तो मासूम ने सारी बात बताई। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed