{"_id":"59b6e1094f1c1be27f8b611d","slug":"a-rape-victim-get-shot-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वकील से मिलकर लौट रही रेप पीड़िता को गुंडों ने गोली मारी, बयान से सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील से मिलकर लौट रही रेप पीड़िता को गुंडों ने गोली मारी, बयान से सच आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Sep 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का मुआयना करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर के विशाल खंड-4 में सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़ित महिला को उस वक्त गोली मार दी, जब वह केस के सिलसिले में वकील से मिलकर लौट रही थी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल महिला को राम मनोहर लोहिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने हमले का आरोप अपने रिश्तेदार पर लगाया है।
पीड़िता ने रिश्तेदार पर इंदिरानगर थाने में 2015 में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी का केस कराया था।
पीड़िता दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पैरवी करने नहीं जा सकी थी। इसलिए रात आठ बजे वकील से मिलने गई थी।
रात 8.40 बजे वह अगली तारीख की जानकारी लेकर लौट रही थी। विजया बैंक के सामने उसने टैक्सी के लिए फोन निकाला था कि तभी कार सवार चार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली उसकी दाहिने पैर में लगी। वह सड़क पर गिर गई। घटना की सूचना पर वकील सहयोगियों के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर आनंद प्रकाश शुक्ला भी टीम के साथ आए। उसको अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
दाहिने पैर में लगी गोली
इंस्पेक्टर गोमतीनगर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। घायल के मुताबिक हमलावर कार से थे। वे किधर से आए और किस ओर गए इसके बारे में नहीं बता पा रही। देर रात तक पीड़िता के परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी थी।