रेप के बाद महिला को जिंदा जला दिया, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पनकी के गोपालपुर में सोमवार को एक पड़ोसी ने दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा फूंक दिया। इस घटना के बाद दो समुदाय के बीच तनाव देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन हैलट लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई। मोबाइल में महिला के बयान रिकार्ड हैं। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
थाना पनकी के गोपालपुर निवासी एक किसान ने बताया कि सोमवार को वह बैंक गया था। पत्नी और पुत्र खेत में पानी लगा रहे थे। घर पर किसान की बहू अकेले थी।
जबरन घर में घुसा और की वारदात
आरोप है कि मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोसी छोटे जबरन घर में घुस आया। बहू के साथ उसने दुष्कर्म किया। बाद में उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। घर के बाहर बहू को आग से घिरा देख पड़ोसी मदद को दौड़ पड़े।
कंबल से आग बुझाने के बाद घरवाले बहू को लेकर हैलट पहुंचे। कुछ देर के बाद बहू ने दम तोड़ दिया। यह घटना दो अलग-अलग समुदाय से जोड़ी होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौत से पहले परिजनों ने महिला के बयान मोबाइल में रिकार्ड कर लिए थे। पड़ोसी छोटे पर दुष्कर्म और जिंदा जलाने का आरोप है।
सीओ कल्याणपुर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।