फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A prisoner's body found hanging from a tree in Raebareli jail.

Raebareli: रायबरेली जिला कारागार में फंदे पर लटका मिला बंदी का शव, अफसरों के हाथ-पांव फूले, मचा हड़कंप

Fri, 29 Nov 2024 12:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2024 12:35 PM IST
सार

मामले की जानकारी पर नायब तहसीलदार ने रात में जेल में पहुंचकर निरीक्षण किया था। बंदी का शव फंदे पर लटका मिला। जिस जगह शव पाया गया वो क्षेत्र सीसीटीवी की जद में नहीं आता है।

विज्ञापन
A prisoner's body found hanging from a tree in Raebareli jail.
घटना की जानकारी पर अफसर मौके पर पहुंचे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन एक बंदी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। खबर जैसे ही जेल प्रशासन को लगी अफरा तफरी मच गई। सदर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम जानकारी पाकर जेल पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
विज्ञापन


वारिस रायनी (28) पुत्र आरिफ रायनी निवासी गांव कंचना थाना मोहनगंज जिला अमेठी दहेज हत्या के मामले में पिछले पांच साल से विचाराधीन कैदी के रूप में रायबरेली जेल में बंद था। बृहस्पतिवार शाम को जेल में बने टेलीफोन बूथ से उसने अपने पिता से बातचीत की। जिसके बाद वह अस्पताल के पीछे बागवानी ग्राउंड में चला गया। वहीं पर रात में गमछे से नीम की डाली पर फंदे से शव लटका मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शोध: जहरीली होती हवा बन रही दिल की दुश्मन, फेफड़ों में रोजाना भर रहा 12 सिगरेट का धुआं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में 16 पीसीएस अफसरों के तबादले, आठ पीपीएस का भी हुआ ट्रांसफर


मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि जब शाम को बैरक के अंदर जाने के बाद कैदियों की गिनती की गई तो पता चला कि एक कैदी लापता है।उसे खोजा गया तो उसका शव नीम के पेड़ से लटका मिला। 
मामले की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव का परीक्षण करके उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जांच करने मौके पर गए नायब तहसीलदार सदर तेजस्वी त्रिपाठी ने बताया कि जेल में एक बन्दी की मौत हुई है। जो कि अमेठी जनपद के रहने वाला था। सीसीटीवी में देखा गया कि वारिस मरने से पहले जेल में जहां खेती होती है उधर चला गया। जिधर सीसीटीवी से दिखाई नहीं देता उधर उसने जाकर पेड़ से अपने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जेल प्रशासन, स्थानीय पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed