फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A prisoner died in doubtful condition in Sultanpur.

UP: पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- डेढ़ लाख रुपये लेकर केस सेटल करने की बात कही थी...

Fri, 27 Dec 2024 12:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिला कारागार में एक बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया।

विज्ञापन
A prisoner died in doubtful condition in Sultanpur.
मामले की जानकारी पर गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर जिला कारागार में पॉक्सो के मामले में सजा काट रहे एक पचास वर्षीय बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल के सिपाही बंदी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को मर्चयुरी में रखाया गया है। वहीं जेल प्रशासन ने परिजनों को मौत की सूचना दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कादीपुर के राईबीगो गांव निवासी बंदी राम मूरत (50) पुत्र श्यामलाल लगभग एक वर्ष पूर्व पॉक्सो के एक मामले में जेल में सजा काटने के लिए पहुंचा था। गुरुवार शाम 5 बजे एकाएक उसकी हालत बिगड़ी। जेल प्रशासन ने उसे सिपाही दुर्गेश और अजय के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी सुनीता ने गांव की एक महिला पर अपनी सात साल की नाबलिग बच्ची से रेप के मामले में पकड़वाने का आरोप लगाया। कहा कि हमसे डेढ़ लाख रुपए लिया था और कहा की सुलह करेंगे लेकिन बाद में सुलह नहीं किया। आज शाम को जेल वालों ने फोन कर मृत्यु की सूचना दिया है। हमारे आदमी को जहर की सुई देकर खत्म करा दिए हैं। वहीं, जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद ने बताया कि जेल प्रशासन की माने तो बंदी को शाम को सीने में तेज दर्द हुआ उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साल 2019 में मृतक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ था। उसे छह दिसम्बर 2023 को कोर्ट ने सात साल कैद और बीस हजार अर्थ दंड की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed