फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A priest attacked in Gonda.

यूपी : गोंडा में पुजारी को मारी गई आधी रात में गोली, मंदिर की 120 बीघा जमीन पर कब्जा चाहते थे दबंग

Sun, 11 Oct 2020 06:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
A priest attacked in Gonda.
घायल पुजारी। - फोटो : amar ujala
इटियाथोक थाना के तिर्रेमनोरमा गांव स्थित उद्दालक मुनि आश्रम और श्रीराम जानकी मंदिर की 120 बीघे भूमि को कब्जाने के लिए दबंगों ने मंदिर के पुजारी को गोली मार दी। बीती रात दो बजे के करीब मंदिर में सो रहे पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास को गोली मारी गई। उनकी हालत काफी गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद यहां तनाव की स्थिति है और मंदिर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


पौराणिक नदी मनोरमा के उद्गम स्थल तिर्रेमनोरमा में मंदिर के पास 120 बीघे भूमि है। जिसकी आय मंदिर को मिलती है। अयोध्या के तपसी छावनी के महंथ के भतीजे अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास यहां के मुख्य पुजारी हैं और मंदिर के महंथ सीताराम दास हैं। पुजारी सम्राट दास मंदिर के भीतर सोये हुए थे और महंथ बाहर सोए थे। शनिवार की अर्धरात्रि के बाद करीब दो बजे अंदर सोये पुजारी सम्राट दास को कुछ लोगों ने मंदिर के भीतर घुसकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर महंथ उठ गए और शोर मचाने लगे। गांव के लोग भी एकत्र हुए लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुजारी सम्राट दास को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनके सीने में गोली लगने से उनकी हालत काफी बिगड़ गई। जिस पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मंदिर के महंथ सीताराम दास की तहरीर पर पूर्व प्रधान अमर सिंह, भयहरण सिंह, दरोगा और मुकेश सिंह निवासी तिर्रेमनोरमा के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंथ ने बताया कि दबंगों ने मंदिर की जमीन कब्जाने के लिए पुजारी को गोली मारी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं। घटना की जानकारी होने एसओजी टीम को पुलिस अधीक्षक ने मौके पर भेजा। एसओजी टीम ने गहराई से जांच किया और आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने दिया पूरी घटना का ब्यौरा, देखें वीडियो





एसओ ने की अनदेखी
तिर्रेमनोरमा मंदिर के महंथ सीताराम दास ने पहले ही थानाध्यक्ष संदीप सिंह को फोन करके जानकारी दी थी कि कुछ लोगों ने मंदिर के पास बम फोड़ा है। महंथ व एसओ की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह थानाध्यक्ष को बता रहे हैं कि कुछ लोगों ने मंदिर के पास बम फोड़ा है और एसओ इन्कार करते हैं कि कहीं कोई बम नहीं फूटा है। महंथ बातचीत में ही थानाध्यक्ष पर जातिवादी राजनीति न करने की नसीहत देते हैं और संकेत देते हैं कि आप एक जिम्मेदार पद पर हैं और ऐसी सोच ठीक नहीं है। थानाध्यक्ष हर बात पर चुप रहे ऐसा लगा रहा है कि जैसे पान या गुटखा खाकर बात कर रहे थे। इसके बाद गोली मारने की घटना हो गई। महंथ सीताराम दास कहते हैं कि थानाध्यक्ष विपक्षी से मिले हुए हैं और उन्हें इसकी जानकारी हुई थी। इसलिए उन्होंने एक महीने पहले ही फोन करके एसओ से मांग की थी कि आप मंदिर की सुरक्षा के लिए गंभीर हों।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed