फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A pregnant woman get beaten in bahraich.

गर्भवती महिला को लात-घूसों से पीटा, बच्चे की मौत

Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजीचौराहा (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजीचौराहा (बहराइच) Updated Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
A pregnant woman get beaten in bahraich.

रंजिश के कारण एक गर्भवती को पड़ोसियों ने शुक्रवार शाम को लात-घूसों से जमकर पीट दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। महिला शनिवार को चार माह के मृत भ्रूण को लेकर थाने पहुंची। पूरे दिन थाने में बैठने के बाद भी पुलिस वाले नहीं पसीजे।

विज्ञापन


महिला फिर रविवार को आंचल में लपेटे मृत भ्रूण के साथ थाने पहुंची। उसके रोने-चिल्लाने पर पुलिस वालों ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने मृत भ्रूण को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हरदी थाना अंतर्गत बंजरिया गांव निवासी आशरून (25) पत्नी नियाज का पड़ोसी ताहिर के परिवार से रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम को आशरून आशरून का पड़ोसी ताहिर के परिवार के लोगों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान ताहिर और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उस पर हमला कर लात-घूसों से पिटाई कर दी। आशरून चार माह की गर्भवती थी। पड़ोसियों की पिटाई से देर रात गर्भपात हो गया।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

A pregnant woman get beaten in bahraich.

रात में ही आशरून के पति नियाज ने घटना की सूचना थाने पर दी। इस पर उसे सुबह थाने आकर तहरीर देने को कहा गया।

सुबह आशरून मृत भ्रूण को आंचल में समेटकर थाने पहुंची। पूरे दिन बैठी रही, लेकिन पुलिस टाल मटोल करती रही। रविवार सुबह वह फिर मृत भ्रूण को लेकर थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

मामले पर थानाध्यक्ष राजाराम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

मृत भ्रूण को कब्जे में ले लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला पर हमला करने वाले लोग फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed