फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A population of two lakh will face a power crisis today

Lucknow News: दो लाख की आबादी आज झेलेगी बिजली संकट

Thu, 24 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A population of two lakh will face a power crisis today
लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण करीब दो लाख की आबादी को संकट झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

अहिबरनपुर पावर हाउस से जुड़ी सीएसडीएस कॉलोनी, गल्लामंडी, आदर्शपुरम, पुरनिया क्रॉसिंग, सुभाष पार्क, महानगर उपकेंद्र के सेक्टर-सी महानगर विस्तार, महावीर का पुरवा, नया हनुमान मंदिर के आसपास की सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के तहत प्रताप बाग पांडेय टोला, महानगर विस्तार, पीली कॉलोनी की सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के आकाशगंगा अपार्टमेंट, बसेरा अपार्टमेंट, लैंडमार्क अपार्टमेंट, तीरथबक्शी अपार्टमेंट, निशातगंज आर्य कन्या चौराहा, पहली से आठवीं गली निशातगंज तक पुराना हैदराबाद मूल्यांकन के आसपास की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी। डालीबाग उपकेंद्र के डालीबाग, सुरभि अपार्टमेंट, ग्रेंडीयन अपार्टमेंट सहित आसपास के इलाके में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विरामखंड-एक से चार के करीब 500 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


यहां भी परेशान करेगी बिजली

- कमता उपकेंद्र के गौरव विहार न्यू नंदी विहार, आरकेपुरम, अशरफविहार, मल्हौर रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विनायकपुरम रामा डिग्री कॉलेज के पीछे सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमता उपकेंद्र के विकल्प खंड-चार, गंगा विहार, हरौनी मस्जिद, छोरिया माता मंदिर, एल्डिको तिराहा, एल्डिको कॉलोनी की दोपहर दो से शाम चार बजे तक।
- विश्वास खंड उपकेंद्र के विवेक खंड-2,3,4 में दोपहर दो से शाम चार बजे तक।
- विपिन खंड उपकेंद्र की एल्डिको ग्रीन कॉलोनी, बैराज कॉलोनी, मैगनम प्लाजा में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।
- लौलाई उपकेंद्र के विज्ञानखंड, छोटा भरवारा, शुक्ला भट्ठा, सौरभ बिहार, लक्ष्मी गार्डेन, वैदिक इन्क्लेव, नायरा पेट्रोल पंप के आसपास दोपहर दो से शाम चार बजे तक।
- विराजखंड उपकेंद्र के विनम्र खंड 1,2,3 तखवा गांव, पूर्वांचल अपार्टमेंट, सूर्यलोक अपार्टमेंट, वास्तु खंड 1,2,3 की दोपहर दो से शाम चार बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed