फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A population of one lakh remained without electricity for seven hours

Lucknow News: सात घंटे बिजली बिन रही एक लाख की आबादी

Mon, 25 May 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A population of one lakh remained without electricity for seven hours
मलिहाबाद। उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में दो हफ्तों के भीतर चौथी बार फॉल्ट आने से लगभग सात घंटे तक एक लाख की आबादी गर्मी-उमस के बीच बिना बिजली तड़प उठी। शनिवार रात 9 बजे रहीमाबाद के तरौना गांव के निकट फाॅल्ट आने से 50-60 गांवों और मलिहाबाद कस्बे की आपूर्ति बंद हो गई। रविवार सुबह 4 बजे भूमिगत 33 केवी दूसरे वैकल्पिक केबल से लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन



इससे चांदपुर, केवलहार, मानखेड़ा तहसील, मलिहाबाद कस्बा, दिलावरनगर, बिराहिमपुर, बदौरा, फूलचंदखेड़ा, माधवपुर, मोहद्दीपुर, कुंडरा कला, गढ़ी संजर खां, कुंडरा खुर्द, चांदपुर, हासिमपुर, ईशापुर, कहला, सुरगौला, रूपनगर, भतोइया, भिम्माखेड़ा, गोंदा, गुलालखेड़ा, नत्थाखेड़ा, सलामतखेड़ा, नई बस्ती, औलियाखेड़ा, धनाखेड़ा, खड़ौहां गांव अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों ने पूरी राह घर के बाहर बैठ कर गुजारी।
विज्ञापन



100 घरों की 12 घंटे तक बिजली ठप

मलिहाबाद। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के उतरेहटा गांव के पास शनिवार रात लगभग दो बजे खनन कार्य में लगे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बिजली के चार पोल टूट गए। इससे 100 घरों की बिजली लगभग बारह घंटे तक गुल रही। ग्रामीणों ने सुबह विरोध-प्रदर्शन भी किया। रविवार दोपहर तक विद्युत विभाग ने खनन कर रहे लोगों से खंभे की लागत लेकर बिजली आपूर्ति चालू कराई। यहां बिना अनुमति खनन करने की जांच के लिए लेखपाल कृष्ण पाल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुर्रमपुर पावर हाउस पर हंगामा

सरोजनीनगर। नारायणपुर फीडर से अमावा, रामदासपुर, नारायणपुर, तिर्वा, गोदली और नानामऊ समेत कई गांवों में बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने खुर्रमपुर उपकेंद्र में हंगामा किया। नारायणपुर निवासी मुकेश सिंह ने बताया कि सुबह होते ही बिजली महज 10 मिनट के लिए आती है और फिर करीब एक घंटे तक गुल हो जाती है।


बिजली कटौती से चिनहट इलाके के लोग त्रस्त

चिनहट इलाके के गंगा विहार कॉलोनी, बलराम नगर कॉलोनी, नंदपुर, न्यू नंदी विहार, बुद्ध विहार, आनंद विहार, हंस विहार, नजीर बाग कॉलोनी, अशरफ विहार कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में आए दिन बिजली कटौती से लोग त्रस्त हैं। दिन-रात बिजली ट्रिप के चलते भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सक्रिय हुए जिम्मेदार तो उपभोक्ताओं को राहत

बिजली संकट दूर करने के लिए जिम्मेदार सक्रिय हुए तो उपभोक्ताओं को राहत मिली है। शनिवार रात एक्सईएन नितिन कुमार बरनवाल, एई अखिलेश सिंह ने मोहनलालगंज कनकहा फीडर की ट्राॅली में आग लगने से ठप बिजली को चालू कराया। अपट्राॅन उपकेंद्र के सामने शनिवार रात 12:35 बजे आग लगने पर एसई समरनाथ व एक्सईएन संजय ने सुरक्षा की दृष्टि से बिजली बंद कराया दिया जिसे 50 मिनट बाद चालू किया गया।



500 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर खराब

काकोरी। लखनऊ और आसपास के जिलों में बिजली आपूर्ति में अहम भूमिका अदा करने वाले 400 केवीए ट्रांसमिशन उपकेंद्र जेहटा में शनिवार सुबह 500 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इंजीनियरों की टीम रविवार को भी ट्रांसफार्मर मरम्मत में जुटी रही। पावर ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति ठप है। हालांकि, ट्रांसमिशन उपकेंद्रों को आपूर्ति होने वाली बिजली पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed