{"_id":"699f608325f58b0908092a4f","slug":"a-policeman-travelling-with-his-wife-was-attacked-with-a-rod-and-his-car-was-also-damaged-lucknow-news-c-13-lko1070-1621814-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी के साथ जा रहे सिपाही पर रॉड से हमला, कार भी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी के साथ जा रहे सिपाही पर रॉड से हमला, कार भी तोड़ी
Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
सिपाही ज्ञानेंद्र यादव।
लखनऊ। काकोरी में ड्यूटी से घर लौट रहे सिपाही ज्ञानेंद्र यादव पर पुरानी रंजिश में चार लोगों ने हमला बोल लिया। आरोपियों ने उनके सिर पर रॉड मारकर घायल कर दिया। घटना के वक्त ज्ञानेंद्र की पत्नी संध्या भी साथ में थी। आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और पीड़ित की कार भी तोड़ दी। संध्या की तहरीर पर गांव के रहने वाले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
काकोरी के लालनगर हरदोइया गांव निवासी संध्या सिंह और उनके पति ज्ञानेंद्र यादव यूपी-112 मुख्यालय में सिपाही हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे दोनों कार से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के मोड़ के पास पहले से मौजूद गांव के ही प्रवीण, भगवती प्रसाद, आशु और शीलू ने पुरानी रंजिश में उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान शीलू ने लोहे की रॉड से ज्ञानेंद्र यादव के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपियों ने ज्ञानेंद्र की कार का शीशा भी तोड़ दिया।
संध्या के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में चार टांके लगाए। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि आरोपियों व पीड़ित के बीच घर के सामने बने चबूतरे व रास्ते का विवाद चल रहा है। महिला सिपाही संध्या की तहरीर पर प्रवीण, शीलू, आशु और भगवती प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।