फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A poetry gathering will be held on Atal's death anniversary: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak

अटल की पुण्यतिथि पर होगा काव्य समागम : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Sun, 10 Aug 2025 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A poetry gathering will be held on Atal's death anniversary: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak
राजभवन कॉलोनी में रविवार को आहूत एक बैठक में जानकारी देते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। 
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 16 अगस्त को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन केजीएमयू के अटल कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से किया जाएगा। सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवि सुरेंद्र शर्मा इस समारोह में काव्यपाठ करेंगे। यह जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से इस समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

राजभवन कॉलोनी में रविवार को आहूत एक बैठक में डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि आयोजन के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री भाजपा धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम में अटल जी से जुड़ी यादों को साझा किया जाएगा। प्रदेश भर से लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। फाउंडेशन की बैठक में आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, पार्षद अनुराग मिश्रा, मनीष शुक्ला, शिवशंकर अवस्थी, रमेश तूफानी, सुशील दुबे, अंजनी कुमार शुक्ला, संजय सिंह, लाल बहादुर राय, सतीश कुमार पांडे, पूर्व पुलिस महानिदेशक सूर्यकुमार शुक्ला, डॉ. केके सिंह, मनीष दीक्षित, एमपी दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed