{"_id":"68c1e81ea9cf4556c3006e9b","slug":"a-plot-worth-95-lakhs-in-gomti-nagar-was-sold-for-276-crores-in-e-auction-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1379370-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती नगर स्थित 95 लाख का प्लाॅट ई नीलामी में 2.76 करोड़ में बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती नगर स्थित 95 लाख का प्लाॅट ई नीलामी में 2.76 करोड़ में बिका
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की काॅलोनियों में प्लाॅट खरीदने का लोगों में बहुत क्रेज है। एलडीए की ओर से आवासीय और व्यावसायिक प्लाॅटों की नीलामी की गई तो खरीदारों ने बढ़चढ़कर बोली लगाई और करीब तीन गुना महंगी कीमत पर प्लाॅट खरीदे।
गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर चार में 95 लाख रुपये के आरक्षित कीमत का एक आवासीय प्लाॅट 2.76 करोड़ रुपये का बिका। इसी तरह गोमतीनगर विस्तार में 51 करोड़ रुपये आरक्षित कीमत का व्यावसायिक प्लाॅट 76 करोड़ रुपये में बिका। ई नीलामी में एलडीए ने करीब 300 करोड़ की संपत्तियां बेची हैं।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया बीते माह ई-ऑक्शन में लगाई गईं आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया गया था, जिससे अधिक लोगों को संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हो सकी। इसके अलावा कई इच्छुक खरीदारों को अभियंताओं व कर्मचारियों ने मौके पर जाकर प्लाॅट दिखाया। उन्होंने बताया कि ई-ऑक्शन में बोली लगाने वाले सभी सफल आवंटियों को जल्द आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। आवंटी इन संपत्तियों पर जो भी प्रोजेक्ट लाएंगे, उसके लिए मानचित्र स्वीकृत करने की समस्त कार्यवाही सिंगल विंडो सिस्टम से की जाएगी।
विज्ञापन
--
1.73 करोड़ रुपये में बिका सरयू अपार्टमेंट का फ्लैट
व्यावसायिक सेल के प्रभारी अधिशासी अभियंता मनोज सागर ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार स्थित सरयू अपार्टमेंट के फोर बीएचके फ्लैट को भी ई नीलामी में लगाया गया था। इसमें 1.17 करोड़ कीमत का फ्लैट 1.73 करोड़ में बिका। इसके अलावा पहली बार ई नीलामी में लगाए गए ट्रांसपोर्टनगर योजना के छह प्लाॅट आरक्षित कीमत से करीब 25 से 30 प्रतिशत अधिक कीमत पर बिके।
--
महंगे बिके स्कूल के भूखंड
बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन स्थित 3500 वर्गमीटर क्षेत्रफल के दो स्कूल भूखंडों की भी ई नीलामी हुई, जो आरक्षित कीमत से करीब चार-चार करोड़ रुपये अधिक कीमत पर 14-14 करोड़ रुपये में बिके हैं।