फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A plastic factory catches fire in Madiyaon Lucknow.

लखनऊ : प्लास्टिक सामान की फैक्ट्री में लगी आग, धमाके से इलाके में दहशत, बिना एनओसी चल रही थी फैक्ट्री

Sun, 19 Sep 2021 06:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Sep 2021 06:35 PM IST
सार

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। हालांकि, करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

 

विज्ञापन
A plastic factory catches fire in Madiyaon Lucknow.
फैक्ट्री में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मड़ियांव के रैथा रोड कमलाबाद बढ़ौली में रविवार सुबह एक प्लास्टिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री से धुआं व तेज आग की लपटें निकलती देख सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना दी। तेज धमाके से पूरा इलाका दहशत में आ गया। मौकेपर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग के अधिकारी के मुताबिक फैक्ट्री में न तो एनओसी थी और  न ही फायर फाइटिंग के सामान। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की टीम इसकी जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अलीगंज एसीपी  अखिलेश कुमार के मुताबिक  अलीगंज निवासी सुनील बंसल की रैथा  रोड कमलाबाद बढ़ौली में श्रीराधे मोल्डिंग इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्लास्टिक फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कुर्सी, टेबल, फ्रीज का स्टैंड व अन्य सामान का निर्माण होता है। रविवार सुबह सात बजे के करीब फैक्ट्री परिसर में बने गोदाम में आग लग गई। धुंआ व आग की लपटे निकलता देख कर्मचारियों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। रैंथा रोड कमला बाद बढ़ौली में डायमंड के नाम से कुर्सी फैक्ट्री है। रविवार सुबह फैक्ट्री के गोदाम से एकाएक धुंआ और आग की लपटें निकलती देख कर्मचारी शोर मचाते हुए भागे। कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप स्टार्ट कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्ट्री के पास ही स्थित बीकेटी फायर स्टेशन की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। आग बढ़ते देख आसपास के फायर स्टेशन से भी गाड़ियां मंगाली गई। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से समय पर आग बुझा ली गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें बढ़कर पास के ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंचे रही थी।  समय रहते आग पर काबू पाने और पास ही स्थित आक्सीजन प्लांट तक आग न पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग बड़ी थी। समय रहते काबू पा लिया गया था। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान होने से आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए सेट पहनकर दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
प्लास्टिक फैक्ट्री होने से प्लास्टिक जलने पर दम घोटू और काले धुएं से आग बुझाने पर दककल कर्मियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। काला धुएं के बादल से छाने से आसपास अंधेरा सा छा गया। वहीं दमकल कर्मियों और आस पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दमकल कर्मियों ने इसके बाद बीए (ब्रीदिंग आपरेटस सेट) पहनकर आग बुझाने का काम किया।  आग लगने की सूचना पर बीकेटी फायर स्टेशन की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद चौक, हजरतगंज, गोमतीनगर व इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों एक दर्जन गाड़ियां बुलाई गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

प्लास्टिक के सामान होने के कारण आ रही थी दिक्कत

सीएफओ विजय कुमार सिंह के मुताबिक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। लेकिन प्लास्टिक के सामान से गोदाम भरा होने के कारण काला धुआं निकल रहा था। जिसके कारण कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि सूझबूझ से समय से आग पर काबू पा लिया गया। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल जांच के बाद आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

धमाके व धुएं से इलाके में फैली दहशत
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद आसपास का पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया। आसपास के करीब तीन से चार किलोमीटर की दूरी से काले धुएं दिख रहे थे। आग लगने के चंद मिनटों में दो तेज धमाके हुए। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं धुएं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दम घोंटू धुएं ने लोगों को काफी मुश्किल मे डाल दिया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह केमुताबिक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

फैक्ट्री में नही था सुरक्षा का सामान
फैक्ट्री बिना मानकों के चल रही थी। फैक्ट्री में स्मोक डिटेक्टर अथवा फायर फाइटिंग के उपकरण नहीं थे। मानकों को ताख पर रखकर संचालक फैक्ट्री चला रहा था। इसके साथ ही फैक्ट्री में पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक ने बताया कि जांच की जा रही है। फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर उसके खिलाफ  कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed