फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A perfume park to be built in Kannauj.

डिंपल के कन्नौज को मिला एक बड़ा सियासी तोहफा

Mon, 27 Jul 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
A perfume park to be built in Kannauj.

सपा सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में परफ्यूम पार्क बनाने का फैसला हुआ है। करीब 100 एकड़ भूमि पर इसकी स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी प्रबंधन इसके लिए डीपीआर तैयार करवा रहा है। साथ ही जमीन की तलाश भी शुरू हो गई है। यहां एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा जिसमें कन्नौज के इत्र उद्योग का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मनोज सिंह ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बनने वाले परफ्यूम पार्क के लिए फ्रांस से भी सहयोग मिल रहा है। वहां ग्रासे शहर जो विश्व का परफ्यूम कैपिटल माना जाता है, के विशेषज्ञ परफ्यूम पार्क के लिए तकनीकी सहायता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में 50-50 एकड़ भूमि पर इसे विकसित किया जाएगा। यहां इत्र निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही रिसर्च और डवलपमेंट के लिए खास लैब बनाई जाएगी।

इस तरह बनेगा यह पार्क

A perfume park to be built in Kannauj.

यह लैब परफ्यूम पार्क में उद्योग स्थापित करने वालों की सहायता करेगी। बीस एकड़ भूमि पर  सुगंध वाले विभिन्न पौधे लगाए जाएंगे। इसमें तमाम ऐसे पौधे भी हैं, जो विदेश से लाए जाएंगे। आगरा एक्सप्रेस-वे पर होने के नाते इसे एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह भी विकसित किया जाएगा।

कन्नौज के प्राचीन इत्र उद्योग की जानकारी देने के मकसद से एक म्यूजियम बनाया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए खास होगा। पार्क में  पर्यटकों के लिए एक होटल भी बनेगा।

एमडी ने बताया कि कानपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक को परफ्यूम पार्क के लिए जमीन तलाशने को कहा गया है। यहां लगभग दो सौ करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed