डिंपल के कन्नौज को मिला एक बड़ा सियासी तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में परफ्यूम पार्क बनाने का फैसला हुआ है। करीब 100 एकड़ भूमि पर इसकी स्थापना की जाएगी।
यूपीएसआईडीसी प्रबंधन इसके लिए डीपीआर तैयार करवा रहा है। साथ ही जमीन की तलाश भी शुरू हो गई है। यहां एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा जिसमें कन्नौज के इत्र उद्योग का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा।
यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मनोज सिंह ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बनने वाले परफ्यूम पार्क के लिए फ्रांस से भी सहयोग मिल रहा है। वहां ग्रासे शहर जो विश्व का परफ्यूम कैपिटल माना जाता है, के विशेषज्ञ परफ्यूम पार्क के लिए तकनीकी सहायता देंगे।
दो चरणों में 50-50 एकड़ भूमि पर इसे विकसित किया जाएगा। यहां इत्र निर्माण से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही रिसर्च और डवलपमेंट के लिए खास लैब बनाई जाएगी।
इस तरह बनेगा यह पार्क
यह लैब परफ्यूम पार्क में उद्योग स्थापित करने वालों की सहायता करेगी। बीस एकड़ भूमि पर सुगंध वाले विभिन्न पौधे लगाए जाएंगे। इसमें तमाम ऐसे पौधे भी हैं, जो विदेश से लाए जाएंगे। आगरा एक्सप्रेस-वे पर होने के नाते इसे एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह भी विकसित किया जाएगा।
कन्नौज के प्राचीन इत्र उद्योग की जानकारी देने के मकसद से एक म्यूजियम बनाया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए खास होगा। पार्क में पर्यटकों के लिए एक होटल भी बनेगा।
एमडी ने बताया कि कानपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक को परफ्यूम पार्क के लिए जमीन तलाशने को कहा गया है। यहां लगभग दो सौ करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।