फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A park will be built near Motijheel of Aishbagh with a cost of seven crore rupees

Lucknow News: ऐशबाग की मोतीझील के पास सात करोड़ रुपये से बनेगा पार्क

Fri, 25 Jul 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A park will be built near Motijheel of Aishbagh with a cost of seven crore rupees
लखनऊ। ऐशबाग में 11 हेक्टेयर में फैली मोतीझील के पास जल्द सात करोड़ रुपये की लागत से मोती पार्क बनाया जाएगा। इसमें कियॉस्क, वॉक-वे, पार्किंग व बैठने के लिए विशेष स्थान बनाए जाएंगे। जमुना झील व मोतीझील में सीधे जाने वाले सीवेज को शोधित कर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व एलडीए चेयरपर्सन डॉ. रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को एलडीए के पारिजात सभागार में बैठक कर परियोजनाओं को मंजूरी दी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जमुना व मोतीझील से कब्जे हटाकर फेंसिंग व पिलर बनाने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जमुना झील के पास अटल पार्क का काम पूरा हो चुका है। इसी के तर्ज पर मोतीझील के पास मोती पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। जमुना झील व मोती झील के पास कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड की भी व्यवस्था है। सीवेज को ट्रीट करके झील में साफ पानी छोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि ऐशबाग रोड की ओर से पार्क में जाने के लिए रास्ता तैयार कराया जाए। उन्होंने कुकरैल नदी के सुंदरीकरण प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। कहा कि भीखमपुर में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि को सौमित्र वन की तरह विकसित किया जाए। इसकी जिम्मेदारी एलडीए को सौंपी गई, जिसमें वन विभाग सहयोग देगा।



--------------------------




चरक चौराहा भी होगा रिडिजाइन

चौक स्थित चरक चौराहे को री-डिजाइन करके ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर किया जाएगा। मंडलायुक्त ने नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कंसल्टेंट के साथ जॉइंट सर्वे करके रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। रोटरी को बीच में शिफ्ट करते हुए सड़क चौड़ीकरण करने के लिए कहा गया। नींबू पार्क से चरक चौराहे की ओर आने वाली सड़क का चौड़ीकरण भी जल्दी कराया जाएगा।



-------------------------



हजरतगंज का रंग-रूप फाइनल

हजरतगंज में भवनों, साइनेज, स्ट्रीट लाइटों, फर्नीचर व बोलार्ड आदि के रंग व डिजाइन फाइनल कर दिए गए हैं। व्यापारियों को रेलिंग, लाइटों, बेंच, साइनेज बोर्ड आदि के सैंपल भी दिखाए गए। बैठक में व्यापारियों ने सीवर व पानी के कनेक्शन की समस्या को रखा। मंडलायु्क्त ने नगर आयुक्त को इनका समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed