{"_id":"68434fcc5c8605d4a90abf5d","slug":"a-painting-school-will-be-organized-in-the-state-lalit-kala-academy-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1239671-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज्य ललित कला अकादमी में सजेगी चित्रकला की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज्य ललित कला अकादमी में सजेगी चित्रकला की पाठशाला
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में चित्रकला का प्रशिक्षण लेने वालों के लिए 10 जून से ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए प्रशिक्षणार्थियों को महज 150 रुपये ही शुल्क देना पड़ेगा। कार्यशाला में बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग कक्षाएं चलेंगी।
राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि लाल बारादरी भवन स्थित अकादमी में 10 जून से 30 जून तक यह कार्यशाला चलेगी। दस वर्ष से 17 वर्ष तक के प्रशिक्षणार्थियों का एक बैच रहेगा और दूसरे बैच में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोग शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि चित्रकला के प्रशिक्षण के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है, किसी भी आयु का व्यक्ति सीख सकता है।
कार्यशाला में अभिरुचि के अनुसार विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी आयु वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये और प्रशिक्षण शुल्क सौ रुपये रखा गया है। एक दिन पहले तक आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक लोग राज्य ललित कला अकादमी में आवेदन फॉर्म लेकर वहीं जमा कर सकते हैं।