{"_id":"688bcea38f4623d32a0a13a6","slug":"a-packet-of-sulphur-is-being-sold-along-with-a-sack-of-urea-at-kesaramau-crossing-lucknow-news-c-13-knp1002-1319241-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केसरमऊ चौराहे पर एक बोरी यूरिया के साथ बेचा जा रहा सल्फर का पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केसरमऊ चौराहे पर एक बोरी यूरिया के साथ बेचा जा रहा सल्फर का पैकेट
Fri, 01 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। अधिकारियों के दावे के बावजूद जिले में उर्वरक पर ओवररेटिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को इटौंजा के केसरमऊ चौराहे पर दुकानदार खुलेआम एक बोरी यूरिया के साथ एक किलो सल्फर का पैकेट लगाकर किसानों को 370 रुपये में बेच रहे हैं।
चंदनापुर के रहने वाले राजाराम ने बताया कि एक हजार रुपये दुकानदार को दिया। बदले में दो बोरी यूरिया और दो पैकेट सल्फर मिला। 260 रुपये वापस लौटाया है। किसान कल्लू ने भी यूरिया 270 रुपये में मिलने और उसके साथ एक पैकेट सल्फर 80 रुपये में जबरन देने की बात कही। किसानों का कहना है कि अगर वह विरोध करेंगे तो दुकानदार उन्हें यूरिया नहीं देंगे। इससे उनकी धान की फसल खराब हो सकती है।
लोहे के चैनल की दुकान पर बिक रही खाद
इटौंजा के केसरमऊ चौराहे पर स्थित जिस दुकान पर यूरिया बिक रही थी, उस पर कोई बोर्ड नहीं लगा था। लोहे के चैनल और ग्रिल की दुकान से यूरिया बेची जा रही थी। विक्रेता ने अपना नाम रोहित सिंह बताते हुए पहले किसानों से बातचीत कर रहे मीडिया कर्मियों पर दबाव बनाया, फिर बोला कि एसडीएम बीकेटी को इस खाद की बिक्री के बारे में पूरी जानकारी है। उनसे पूछताछ कीजिए।
विज्ञापन
तय रेट से अधिक मूल्य पर खाद बिक्री गलत
जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि किसानों को अधिक मूल्य पर खाद अथवा अन्य कृषि उत्पाद जबरदस्ती बिक्री करना गलत है। अगर ऐसा है तो वह जांच कराएंगे। शिकायत सही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।