{"_id":"6ac95045be6878d7ac06c564","slug":"a-new-laser-unit-will-start-at-the-lohia-institute-today-lucknow-news-c-13-lko1070-1959255-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया संस्थान में आज से शुरू होगी नई लेजर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया संस्थान में आज से शुरू होगी नई लेजर यूनिट
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। मधुमेह के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाने का खतरा रहता है। समय पर जांच और इलाज से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी दिशा में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार को नई लेजर यूनिट शुरू होगी।
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नेत्र रोग विभाग डायबिटिक रेटिनोपैथी पर सम्मेलन-सह-कार्यशाला भी आयोजित करेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह शैक्षणिक भवन की 10वीं मंजिल स्थित सभागार में इस यूनिट का उद्घाटन करेंगे। यूनिट में रेटिना की बीमारियों, खासकर मधुमेह से आंखों को होने वाले नुकसान का इलाज होगा। सम्मेलन में रेटिना की आधुनिक जांच, लेजर उपचार और आंखों में इंजेक्शन से इलाज की तकनीकों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, रेटिना विशेषज्ञ, चिकित्सा शिक्षक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन