लखनऊ। अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी उद्योग की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। देश के विभिन्न राज्यों से आए कैटरर्स, होटल व्यवसायियों और 600 से अधिक आगंतुकों ने एक्सपो का अवलोकन कर आधुनिक तकनीक, कारोबार और नेटवर्किंग से जुड़े नए आयामों की जानकारी ली। मुख्य वक्ता एवं अधिवक्ता रत्नेश चंद्र ने कहा कि किसी भी उद्योग की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता, अनुशासित संगठन और विधिक जागरूकता में निहित होती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिक्खा ने कहा कि एक्सपो का उद्देश्य प्रदेश के कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी उद्योग को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। साकेत केसरवानी ने कहा कि ऐसे आयोजन नए उद्यमियों को सीखने, उद्योग की कार्यप्रणाली समझने और व्यावसायिक नेटवर्क विकसित करने का अवसर देते हैं। शिव अजवानी और रॉयल कैफे के प्रबंध निदेशक संदीप आहूजा ने विचार रखे।

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी उद्योग

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी उद्योग

अवध कैटरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी उद्योग