{"_id":"64cf77bf697ffa0b4f0d3d54","slug":"a-new-born-baby-died-while-delivery-in-tejwapur-chc-in-bahraich-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: सोती रहीं स्टाफ नर्स, डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, सीएचसी में दाई करा रही थी प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: सोती रहीं स्टाफ नर्स, डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, सीएचसी में दाई करा रही थी प्रसव
Sun, 06 Aug 2023 04:06 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Aug 2023 04:06 PM IST
सार
प्रसूता को देर रात एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था और सीएचसी में दाई डिलीवरी करा रही थी। महिला के पति ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस में मौजूद प्रसूता व उसका परिवार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीएचसी तेजवापुर में रविवार को तड़के एक महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई। प्रसूता के पति का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। स्टाफ नर्स सो रही थीं। इस पर दाई डिलीवरी करा रहा थी।
विज्ञापन
तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पासिनपुरवा गांव निवासिनी नीलम (28) पत्नी ओमकार को शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर रमपुरवा पहुंचे। पीड़िता के पति ने बताया कि वह अस्पताल पहुंचा तो वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। स्टाफ नर्स सो रही थीं। उसने बताया कि स्टॉफ नर्स को जगाने का प्रयास किया गया किंतु वह नहीं उठी। तब तक उसकी पत्नी तड़पती रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल और बिहार के सीट बंटवारे पर रहेगी सपा की नजर, यूपी में भी ऐसा ही फॉर्मूला होगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बदले तेवर और नई रणनीति के साथ तैयार हो रही कांग्रेस, 27 लोकसभा सीटों पर खास फोकस
रविवार को तड़के तीन से चार बजे के बीच दाई प्रसव कराने लगी। इस दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि डिलीवरी के नाम पर दो हजार रुपए भी ले लिए गए। तेजवापुर ब्लॉक के राजा बगिया बेहड़ा गांव निवासिनी कुसुम कुमारी रविवार को सुबह लगभग आठ बजे प्रसव के लिए सीएचसी पहुंची। कुसुम ने बताया कि साढ़े नौ बज रहे हैं। डेढ़ घंटे से वह अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार कर रही है लेकिन उसके पास कोई नहीं पहुंहा है। मरीजों का कहना है कि हीएचसी तेजवापुर में आए भारी अव्यवस्था फैली हुई है। यहां आने वाले मरीजों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री का कहना है कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर व स्टॉफ मौजूद रहता है। नवजात बच्ची की मौत की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।