फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A neighbour beat up a couple with sticks over a minor dispute

Lucknow News: मामूली विवाद में पड़ोसी ने दंपती को लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A neighbour beat up a couple with sticks over a minor dispute
लखनऊ। मड़ियांव के हरिओम नगर में पड़ोसियों ने मामूली कहासुनी के बाद दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में पति रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरिओमनगर निवासी केतकी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पड़ोसी दुर्गेश उनके गेट के सामने आकर खड़ा हो गया। जब उनके पति रामदास ने कारण पूछा तो दुर्गेश नाराज हो गया और जातिसूचक गालियां देने लगा। विरोध करने पर दुर्गेश अपने पिता शत्रोहन और मां को बुला लाया। तीनों घर में घुस आए और दंपती पर लाठी-डंडों से प्रहार किया। दुर्गेश ने रामदास के सिर पर जानलेवा वार किया, जिससे वह बेहोश हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल रामदास का ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुर्गेश, शत्रोहन और दुर्गेश की मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed